श्रावस्ती में बुधवार को एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गई। वहीं किशोरी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया, किशोरी को तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। मामला सिरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, निरालानगर निवासी अनूपा राही (13), पुत्री अशर्फी लाल राही, बुधवार को सिरसिया बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान चिल्हरिया मोड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनूपा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच, बस चालक वाहन को मौके पर रोकने के बजाय फरार होने की कोशिश में आगे निकल गया। सिरसिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीछा कर कुछ ही दूरी पर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। किशोरी की मौत से परिवार में दुख का माहौल है घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। जिले में तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से तेज रफ्तार तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।
तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने किशोरी को रौंदा, मौत:श्रावस्ती में सामान खरीद कर लौटते समय हादसा, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












