Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:गौ सम्मान आवाहन अभियान में...

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:गौ सम्मान आवाहन अभियान में निकली विशाल पदयात्रा


सिद्धार्थनगर के बांसी में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। यह गौ भक्त पदयात्रा सुबह 11:00 बजे टकधर बाबा मंदिर से शुरू हुई और बांसी तहसील मुख्यालय तक गई। इसमें गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के लिए सैकड़ों गौ भक्त और धर्मप्रेमी शामिल हुए। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाना, देश में गोवंश हत्या (गऊकसी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और गौवंश के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना था। तहसील मुख्यालय पहुंचने के बाद, गौ भक्तों ने एक स्वर में अपनी मांगें उठाईं। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बांसी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। अभियान के जिला प्रभारी राहुल कुमार अग्रहरी ने बताया कि इस यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी राहुल कुमार अग्रहरी, तहसील प्रभारी सिद्धार्थ राजपूत और रैली संरक्षक धर्मेंद्र श्रीवास्तव (गुरुजी) ने किया। गौ सम्मान आवाहन अभियान के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से गौ सेवा और राष्ट्र सेवा में योगदान देने की अपील की। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments