बस्ती। रुधौली थाना पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। थाना क्षेत्र के ग्राम मुडाडीहा उर्फ भोपालपुर में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलते ही रुधौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घंटों की मेहनत व समझाइश के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
जांच के दौरान युवती की पहचान नाजिया बेगम (19 वर्ष) पुत्री रहमत अली निवासी ग्राम मझौवा कला प्रथम थाना रुधौली के रूप में हुई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह संतकबीरनगर जनपद निवासी एक युवक से शादी करना चाहती है, जो वर्तमान में बेंगलुरु में रहकर काम करता है।
रुधौली पुलिस ने धैर्य और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवती को शांत कराया और काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की।
फिलहाल पुलिस युवती को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ एवं अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
संजय कुमार दुबे,
प्रभारी निरीक्षक, थाना रुधौली
जनपद बस्ती।
रुधौली पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित उतारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












