#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी अंतर्गत आज दिनांक 19/05/2026 को समय रात 8.30 बजे लगभग जलेबीगंज बाजार के पास सुअर बरवा गांव में एक सड़क दुर्घटना हुई। पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना मुख्य मार्ग पर हुई जब एक व्यक्ति अपने घर जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैदल चल रहे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। किसी ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लोगों के अनुसार, बाइक सवार को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान सुअर बरवा गांव निवासी कन्हैया के रूप में हुई है, जो कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को सूचना दिए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, घायल:जलेबीगंज-दुबौला मार्ग पर सुअर बरवा गांव के पास हुई घटना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












