Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)संकरी सड़क पर बनी नाली मुसीबत:निरहा के ग्रामीणों को आवागमन में हो...

संकरी सड़क पर बनी नाली मुसीबत:निरहा के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कत


गिलौला ब्लॉक अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र की निरहा ग्राम सभा में संकरे रास्ते पर बनी नाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यह मार्ग उतमापुर ग्राम सभा के अंतर्गत आता है, जहां आवागमन में लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पहले से ही काफी संकरा है और उस पर नाली निर्माण होने से स्थिति और खराब हो गई है। हालत यह है कि एक समय में बाइक सवार और पैदल यात्री साथ नहीं निकल पाते। कई बार लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। स्थानीय निवासी राम कुमार, संतोष, मुकेश, राजन, शिवम और छोटू समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर रास्ते को सुगम बनाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments