Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किन्नर बनकर नेग मांग रही महिला की पिटाई:रामापुर तिवारी में असली किन्नरों...

किन्नर बनकर नेग मांग रही महिला की पिटाई:रामापुर तिवारी में असली किन्नरों ने पीटा, ग्रामीणों से भी हुआ विवाद


रामापुर तिवारी गांव में किन्नर का रूप धारण कर नेग मांग रही एक महिला को असली किन्नरों ने पीट दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं एक ग्रामीण महिला से भी किन्नरों का विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किन्नरों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। यह घटना रमवापुर तिवारी गांव में गुरुवार को राजू गौतम के बेटे की शादी के दौरान हुई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे महराजगंज निवासी एक महिला स्कूटी से राजू के घर पहुंची। उसने नाच-गाना कर नेग मांगना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी क्षेत्र के असली किन्नरों को मिली। वे भी कुछ ही देर में राजू के घर पहुंच गए और महिला से उसका नाम-पता पूछने लगे। महिला द्वारा आनाकानी करने पर किन्नरों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। राजू की पत्नी ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि किन्नरों ने उन्हें भी पीटा। यह देखकर गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने एक किन्नर की पिटाई कर दी। इसके बाद किन्नरों ने फोन पर अपने अन्य साथियों को सूचना दी। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नर बनी महिला और तीन-चार ग्रामीणों को थाने ले लिया। इसके कुछ देर बाद दर्जनों किन्नर पथरा कस्बे में स्थित थाने पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद शाम 5:30 बजे किन्नरों और ग्रामीणों के बीच सुलह-समझौता हो गया। किन्नर बनी महिला पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी थाने से चले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments