#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान राजघाट निवासी रवि निषाद पुत्र पतिराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रवि ने बीती रात अपने घर के अंदर छत में लगे कुंडे के सहारे आत्महत्या की। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राम प्रसाद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों द्वारा बिना सूचना के दाह संस्कार किए जाने के मामले में जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई तहरीर मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के राजघाट में युवक ने की आत्महत्या:परिजनों ने बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












