#बस्ती_न्यूज
रुधौली थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुधौली ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना रुधौली-बखिरा मार्ग पर स्थित मठियवा चौराहे के पास हुई। साइकिल पर सवार होकर स्कूल से घर जा रही छात्रा कविता (पुत्री राम चंद्र गुप्ता) को बखिरा से रुधौली की ओर आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर में साइकिल सवार छात्रा कविता के साथ-साथ बाइक पर सवार पडरी गांव निवासी दीपांशु (पुत्र घनश्याम) और छोटू (पुत्र साधु शरण) भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को एक निजी वाहन से सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना रुधौली पुलिस और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन घायल:रुधौली सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












