Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भैंस खरीदकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:इकौना में बिजली...

भैंस खरीदकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:इकौना में बिजली के पोल से टकराकर पिकअप पलटी, भिनगा मार्ग पर हादसा


इकौना थाना क्षेत्र में भिनगा मार्ग पर भोजपुर मोड़ के पास शुक्रवार को एक पिकअप बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वाहन में लदी भैंस भी घायल हो गई। दरअसल, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ललई पुरवा, दाखिला खैरी कला, पोस्ट परसुरामपुर निवासी शेषराज पुत्र श्याम सुंदर संत कबीर नगर से भैंस खरीदकर पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन भोजपुर मोड़ के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पिकअप बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में शेषराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular