Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:श्रावस्ती में बौद्ध...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी


गिलौला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बहराइच के थाना कोतवाली देहात स्थित श्यामपुर नदौना निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश मंगलवार देर रात पयागपुर थाना क्षेत्र के मलावा गांव में अपनी चचेरी साली के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। माजरे गांव के पास बौद्ध परिपथ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिलौला ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। इस घटना से मलावा और श्यामपुर नदौना दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments