Homeजिला / लोकल (Local News)विदेश में आंख के इलाज के लिए अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट...

विदेश में आंख के इलाज के लिए अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति


विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में चल रहा केस 

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अपने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने की मांग की है। इसके पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उच्चतम न्यायालय इस याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई कर सकता है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 20 जुलाई को अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज कर दी थी। अभिषेक बनर्जी ने अपने आंख के बेहतर इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। अभिषेक बनर्जी ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में केस चल रहा है। उच्च न्यायालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि वो अपने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने के पहले कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज कराएं।
अभिषेक बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि उन्हें जो इलाज चाहिए वो अभी भारत में उपलब्ध नहीं है इसलिए विदेश जाकर इलाज कराने की अनुमति दी जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular