अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नानपारा नगर इकाई ने ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘विद्यार्थी सप्ताह’ का आयोजन किया है। इसी क्रम में, सप्ताह के दूसरे दिन नानपारा के श्री शंकर इंटर कॉलेज में एक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वामी विवेकानंद के चित्र बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर अभाविप ने सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभाविप के प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ज्वल मिश्र और विभाग संगठन मंत्री अंकुल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला संयोजक अनुष्का सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साकेत, नगर अध्यक्ष नानपारा राघवेंद्र प्रताप सिंह, तहसील संयोजक हर्ष कसौधन, नगर सह मंत्री सौरभ तिवारी, सत्यम मिश्र, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी और शिक्षिकाएं निशु व निशा सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण और अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभाविप ने श्री शंकर कॉलेज में कला प्रतियोगिता कराई:बहराइच में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह के तहत हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES












