#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत हर्रैया बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में खेत से लकड़ी के पोल उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। हरि प्रसाद प्रजापति ने आरोप लगाया कि गांव के ही राम संवारे प्रजापति और उनकी पत्नी ने उनके खेत में लगे सुरक्षा पोल उखाड़ दिए। हरि प्रसाद प्रजापति पुत्र वासुदेव का घर और खेत गांव के उत्तर दिशा में है। उनके खेत के बगल से एक चकमार्ग गुजरता है, जिसका उपयोग ग्रामीण अपने खेतों और तालाब तक जाने के लिए करते हैं। हरि प्रसाद ने आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए अपने खेत में लकड़ी के पोल और कंटीले तार लगाए थे। 23 अगस्त, रविवार की सुबह राम संवारे प्रजापति और उनकी पत्नी ने मिलकर हरि प्रसाद के खेत से तीन लकड़ी के पोल उखाड़ दिए। जब हरि प्रसाद ने यह देखा और उलाहना दिया, तो राम संवारे, हनुमान प्रसाद प्रजापति और राम संवारे का बेटा लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि हनुमान प्रसाद प्रजापति ने हरि प्रसाद प्रजापति का गला दबाकर धमकी दी कि यदि उन्होंने दोबारा पोल या कंटीले तार लगाने की कोशिश की तो उन्हें मार दिया जाएगा। इसके बाद हरि प्रसाद के परिवार ने 112 पर फोन किया। छावनी थाना क्षेत्र से पीआरबी 9533 मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और राम संवारे को उनके द्वारा उखाड़े गए लकड़ी के पोल दोबारा लगाने का निर्देश दिया। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में चकमार्ग की पैमाइश कराए बिना ऐसा कोई कार्य न करें। राम संवारे प्रजापति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पोल दोबारा स्थापित किए और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खेत में लगे लकड़ी पोल उखाड़े, दंपत्ति पर आरोप:शंकरपुर में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए थे पोल, पुलिस ने सुलझाया विवाद
RELATED ARTICLES












