सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बगुलाहवा ग्रांट गांव से एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, युवक ने विवाह का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए, लेकिन बाद में मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उसके परिजनों ने उसका विवाह दूसरी जगह तय किया, तो आरोपी ने उसमें भी बाधा डाली। उसने साजिश रचकर तय हो चुके रिश्ते को तुड़वा दिया, जिससे युवती और उसका परिवार सदमे में आ गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस नाइंसाफी का विरोध किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने उसे धमकी दी। उसने कहा कि यदि शिकायत की या तहरीर वापस नहीं ली, तो वह उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकी से पीड़िता को भारी सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। इस घटना से आहत पीड़िता ने कठेला समय माता थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:सिद्धार्थनगर में आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












