बृजमनगंज के स्टेशन रोड पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार शाम आठ बजे कथा के पांचवें दिन आचार्य नर्वदेश्वर पांडेय ने उपस्थित श्रोताओं को भागवत कथा का महत्व बताया। जो देर रात आरती के बाद संपन्न हुआ। आचार्य पांडेय ने कथा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल्यावस्था के वृतांत को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कंस वध की कथा सुनाते हुए दिन की कथा का समापन किया। इसके बाद वेद भगवान की आरती की गई। कथा के बीच सर्वेश द्विवेदी शास्त्री ने संगीतमय भक्ति गीतों से श्रोताओं को आकर्षित किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष किए। कथा देर रात आरती के बाद संपन्न हुई। इस भागवत कथा के मुख्य यजमान शिव प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी हैं। कथा श्रवण के लिए कन्हैया वर्मा, बलराम वर्मा, हरिराम वर्मा, सुषमा सोनी, पुष्पा सोनी, संध्या सोनी, रत्ना सोनी, अंश वर्मा, यश वर्मा, आदित्य वर्मा, विनय वर्मा और अजय वर्मा सहित नगर के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आचार्य ने सुनाई भागवत कथा:बृजमनगंज में कृष्ण बाल लीला और कंस वध का वृतांत सुनाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












