HomeHealth & Fitnessसंतुलित पर्यावरण के लिए भूजल बचाना होगा-अजय क्रांतिकारी

संतुलित पर्यावरण के लिए भूजल बचाना होगा-अजय क्रांतिकारी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय के आदेश के अनुपालन में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ नागेंद्र मौर्य के निर्देशानुसार जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) नारायणपुर,जेठवारा में पर्यावरण सेना द्वारा “जल संरक्षण का करें संकल्प,इसका नहीं है कोई विकल्प” की थीम पर भूजल संवाद एवं पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यूनेस्को द्वारा विश्व जल पुरस्कार विजेता एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल बचाए बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।पानी की एक-एक बूंद में जीवन है,धरती पर जीवन के लिए भूजल और पर्यावरण बचाना होगा।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते पर्यावरण के चलते धरती पर जीवन का संकट खड़ा हो गया है।अगर समय रहते पर्यावरण एवं वर्षा जल संचयन नहीं किया तो पीढ़ियों के लिए पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा।उन्होंने कहा कि हमें जल बर्बादी को रोकने हेतु मन से तैयार होना पड़ेगा।अपने दैनिक जीवन में जल का नैतिक उपयोग कर देश को हरित बनाने में अपना योगदान देना होगा।जिसकी शुरुआत हमें स्वयं से करना होगा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण त्रिपाठी ने सभी लोगों को पानी बचाने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेतों की मेडबंदी की उस पर पेड़ लगाएं और खेत का पानी खेत में ही रोकें जिससे वर्षाजल का संचयन होगा और हरियाली में वृद्धि होगी।कॉलेज के शिक्षक प्रशांत मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों से पेड़ रोपित कर उसकी सुरक्षा और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाते हुए जल और पर्यावरण को बचाने का हरित संदेश दिया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों भूजल संचयन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रशांत मिश्रा,सुरेश वर्मा,पुष्पेंद्र सिंह,विक्रम कुमार, रामकुमार मिश्र,सुमन यादव, राजेश कुमार,।प्रियंका सिंह, राजकुमार वर्मा एवं ससविंद पांडे सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments