बांसी विधानसभा क्षेत्र के खेसरहा मंडल के ग्राम निखोरिया में मंगलवार शाम अखंड रामायण पाठ का पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र पूज्य चौरवा बाबा एवं माता काली के स्थान पर हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार जय प्रताप सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने पूज्य स्थल पर मत्था टेका और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्णाहुति और भंडारे के दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
बांसी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन:कार्यक्रम में विधायक भी हुए शामिल, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












