रामपुर:थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में राम रहीम पुल पर मंगलवार शाम लगभग 8 बजे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात हमलावरो ने गोली मार दी।गोली लगने से 19 वर्षीय सतवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया।
मंगलवार शाम सतवीर सिंह निवासी गांव निंबी सिंह की मिलक अपने साथियों के साथ जा रहा था।राम-रहीम पुल पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी।गोली लगने के बाद सतवीर सिंह वहीं गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गया।गोली चलने की सूचना से हड़कम्प मच गया।सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां से हालत गम्भीर देखते हुए घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और दोस्त जिला अस्पताल पहुंचे।जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में सूचना मिली कि लगभग 8 बजे एक व्यक्ति को गोली लगी है इस सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई और तथ्य जुटाए गए तो उसमें स्पष्ट हुआ कि इनके पीछे से एक बाइक आ रही थी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे उनके द्वारा हमला किया गया है जो सतवीर नाम के व्यक्ति हैं उनका उपचार चल रहा है और टीमों का गठन किया गया है यह भी जानकारी आ रही है कि इस परिवार का पूर्व में भी जो झगड़ा हुआ है उसका एंगल भी हो सकता है उस पर भी हमारी पुलिस टीम काम कर रही है जल्द ही इस घटना का सफल अनावरण किया जायेगा।












