Homeजिला / लोकल (Local News)अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे...

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय (फैजाबाद) में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस आरोपियों को एसओजी टीम की निगरानी में न्यायालय लेकर पहुंची। इससे पहले सभी का मेडिकल परीक्षण पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में कराया गया। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) निवेदिता सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी भी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस मामले में कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये की बरामदगी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ आरोपियों के पास से अलग-अलग रकम मिली है, जबकि एक आरोपी सुभाष की भूमिका साजिश में बताई गई है, जिसके पास से नकदी बरामद नहीं हुई।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में सरकारी कर्मचारी और एसबीआई के 5–6 कर्मचारी शामिल हैं। चूंकि संबंधित स्पेशल कोर्ट उस दिन कार्यरत नहीं थी, इसलिए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है।
 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments