#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में रविवार को 10 लाख रुपये का बैंक लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 316(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलवरिया जंगल निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामजीत भारती ने आरोप लगाया है कि छितहा गांव निवासी अमित शुक्ला पुत्र जय प्रकाश शुक्ला ने उन्हें बैंक से 10 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। इस एवज में अमित शुक्ला ने अवधेश कुमार से एक लाख 11 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित के अनुसार, इस राशि में से 33 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, जबकि बाकी रकम नगद दी गई थी। अवधेश कुमार का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उन्हें लोन मिला और न ही उनके पैसे वापस किए गए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी अमित शुक्ला ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में पहले भी दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता कराया गया था। तब आरोपी ने एक माह के भीतर रकम वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए गए। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा पुलिस से शिकायत की। गौर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
10 लाख लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप:बस्ती के गौर थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












