Homeजिला / लोकल (Local News)'गुजरातियों का हमेशा सम्मान किया', विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया खेद

‘गुजरातियों का हमेशा सम्मान किया’, विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया खेद


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया। खरगे ने कहा कि उनके बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मगर उन्होंने कहा कि फिर भी मैं खेद व्यक्त करता हूं। एक दिन पहले ही बीजेपी ने खरगे पर गुजरातियों को अशिक्षित कहने का आरोप लगाया था। उनसे माफी मांगने की मांग भी की थी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को एक्स पर लिखा, ‘हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिर भी मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं। गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेश सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था।’

यह भी पढ़ें: बंगाल में SIR से जितने वोटर घटे, 2021 में दो तिहाई सीटों पर उससे कम था मार्जिन

केरल की रैली में क्या बोले थे खरगे?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल के इडुक्की में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली थी। इसी रैली में उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘राज्य के लोग शिक्षित और होशियार हैं। उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता है, जबकि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोग अशिक्षित हैं।’

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

खरगे के बयान के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता की। पार्टी अध्यक्ष खरगे के बयान पर उन्होंने सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी से सफाई मांग की क्या वे इस बयान से सहमत हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘जिस गुजरात की पावन भूमि ने कई संतों को जन्म दिया। गांधी जी वहां पैदा हुए। सरदार पटेल पैदा हुए। मोरारजी पैदा हुए और उस मिट्टी से देश पर इतना काम किया। उसको आप अशिक्षित कहते हैं। मैंने बार-बार संसद में कहा कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते हैं। अध्यक्ष का भी वही हाल।’

माफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष: बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ‘गुजरात की साक्षरता दर 82 प्रतिशत है। मोदी के आने के बाद इसमें और इजाफा हुआ है। अगर आप मोदी से नफरत करते हैं तो कुछ भी बोल देंगे? कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरे गुजरात को अशिक्षित कहा। बीजेपी की तरफ से हम मांग करते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे माफी मांगे।’

यह भी पढ़ें: बंगाल में SIR से जितने वोटर घटे, 2021 में दो तिहाई सीटों पर उससे कम था मार्जिन

‘राहुल गांधी करें बयान की निंदा’

रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि सोनिया और प्रियंका गांधी यह साफ करें कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से सहमत हैं। अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी समझ है तो उन्हें इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लेना चाहिए, इसकी निंदा करनी चाहिए और अपने अध्यक्ष से माफी मंगवानी चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि इन्होंने सिर्फ गुजरातियों को अशिक्षित नहीं कहा, बल्कि बिहार और यूपी को भी कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments