बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र की फूलमनहा ग्राम पंचायत स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिरहा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जन कल्याण समिति के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अशोक पटवा ने किया, जबकि जोगमन भारती ने इसकी अध्यक्षता की। डॉ. निशांत कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के लेदवा, मुर्दहिया और मनसबगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से टीमें जुलूस लेकर अंबेडकर पार्क पहुंचीं। यहां अंबेडकर जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बिरहा कलाकारों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में रानू बौद्ध, जय सिंह, दिलीप बौद्ध, अनिल, मनीष और गोरखनाथ सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फुलमानहा अंबेडकर पार्क में बिरहा:जन कल्याण समिति ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











