#बस्ती_न्यूज
विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत भादी बुजुर्ग का नाम सरकारी आधार साइट पर दर्ज नहीं है। इस समस्या के कारण ग्रामीणों को आधार कार्ड में अपना पता ठीक कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना से लिखित शिकायत कर गांव का नाम आधार साइट पर जुड़वाने की मांग की है। ग्राम प्रधान फुलवारी लाल और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश उर्फ लल्लू शुक्ल सहित हरिप्रसाद, सीमा, रामप्रकाश शुक्ल, जगदम्बा शुक्ल, शंभूनाथ और प्रेम शंकर गौतम ने बताया कि गांव का नाम दर्ज न होने से ग्रामवासियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। उनके नाम और पते संबंधी जानकारी आधार कार्ड में गलत दर्ज हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना-पत्र में इस गंभीर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर भादी बुजुर्ग गांव का नाम आधार साइट पर जोड़ दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भादी बुजुर्ग का नाम आधार साइट पर दर्ज नहीं:साऊंघाट में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर नाम जोड़ने की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












