Homeदेश (National)'मैंने तो ऑटो से कमाए', 50 करोड़ की संपत्ति वाले आरोपों पर...

‘मैंने तो ऑटो से कमाए’, 50 करोड़ की संपत्ति वाले आरोपों पर टिन्नू का जवाब

राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक, सामाजिक गलियारों में इसको लेकर चर्चा जारी है। इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के ड्राइवर रहे रामशंकर यादव टिन्नू पर भी आरोप लग रहे हैं। अब टिन्नू ने एक वीडियो जारी कर उन पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को गलत व बेबुनियाद बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर राम मंदिर आंदोलन और संगठन से अपने संबंध और अपनी इनकम के सोर्स के बारे में सारी जानकारी दी और कहा कि उन्होंने ऑटो चलाकर पैसा कमाया है।

टिन्नू ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी संपत्ति को लेकर किया जा रहा प्रचार पूरी तरह भ्रामक है। सोशल मीडिया पर करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर उन्होंने अपना पक्ष रखा। इसमें उन्होंने अपने घर, जमीन, कारोबार और अन्य संपत्तियों का ब्यौरा दिया। टिन्नू ने कहा कि उन्होंने 1988 में ओटीसी किया और 1993 में विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: ’15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा’.., टेलीग्राम बैन होने पर बोले CEO पावेल ड्यूरोव

टिन्नू यादव ने क्या बताया?

टिन्नू यादव ने बताया कि उनकी उम्र 51 साल है और वह संघ से जुड़े हुए थे। ओटीसी करने और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ने के बाद वह श्रीराम जन्मभूमि न्यास से जुड़े रहे और काम करते रहे। उनके अनुसार, जिस जमीन और मकान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह जमीन उन्होंने साल 2008 में खरीदी थी। 2015 में उस पर मकान बनवाया था। उन्होंने दावा किया कि साल 2019 में राम मंदिर का फैसला आने से पहले ही उनका मकान रेंट पर चढ़ गया था।

ऑटो चलाते थे टिन्नू

टिन्नू ने कहा कि संगठन में काम करने के दौरान वह ऑटो चलाने का भी काम करते थे। उससे जो पैसा इकट्ठा हुआ उसी से उन्होंने 2008 में जमीन खरीदी थी। उन्होंने बताया कि 2019 से उनका मकान किराए पर चढ़ाया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने 50 करोड़ की संपत्ति के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा, ‘जो 50 करोड़ की संपत्ति के आरोप लग रहे हैं, वे पूरी तरह से निराधार हैं। भगवान सब जान रहे हैं। इन लोगों को सफाई देने का कोई मतलब नहीं है। भगवान ही उसका फैसला करेंगे।’

यह भी पढ़ें: ’15 करोड़ अडवांस दे रहे हैं’, संजय राउत ने भी कर दिया सांसदों के टूटने का इशारा?

पत्नी ने भी आरोपों को खारिज किया

इस मामले में टिन्नू यादव की पत्नी ने भी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी के पास कोई सबूत नहीं है। टिन्नू की पत्नी पूनम ने कहा, ‘इनको बदनाम करने की साजिश है और इनको फंसाया जा रहा है। इनकी छवि को गंदा किया जा रहा है। 15 दिनों से हम लोग तनाव में हैं। 2008 में जमीन खरीदी, 2015 में मकान बन गया। हमारे पास जो है सब पारदर्शी है।’

पूनम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जो 32 साल की सेवा पर दाग लगे हैं उनको पाक साफ किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी व्यक्ति के पास 50 करोड़ की संपत्ति है तो वह सुबह जाएगा और रात को 11 बजे वापस आएगा? इतनी मेहनत की जरूरत नहीं है। पूनम ने कहा कि इस मामले में सबकी जांच होनी चाहिए।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments