Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हत्या के प्रयास मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने घर...

हत्या के प्रयास मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने घर से पकड़ा, न्यायालय भेजा; हाथ की अंगुलियां कट गई थी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के टिनिच शुक्ल गांव में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद चौधरी और आदित्य पटेल शामिल हैं, जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। यह मामला 18 अप्रैल 2026 का है, जब टिनिच शुक्ल निवासी संजय मिश्रा ने गौर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश और चल रहे मुकदमों के कारण विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकराय होकर उनके परिवार पर हमला किया। हमलावरों ने सब्बल, सरिया, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें संजय मिश्रा, उनके पिता ओमप्रकाश मिश्रा, चाचा वेदप्रकाश मिश्रा तथा बुजुर्ग दादा गंगासागर मिश्रा और दादी भामावती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में भामावती के दाहिने हाथ की दो अंगुलियां कट गई थीं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया संजय मिश्रा की तहरीर पर थाना गौर में मुकदमा संख्या 62/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में शम्भूनाथ, शिवनाथ, रामनाथ, आनंद, अनुराग, विन्ध्यवासिनी और आदित्य सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी। इसी प्रकरण में वांछित चल रहे आनंद चौधरी पुत्र शम्भूनाथ (निवासी टिनिच शुकुल) और आदित्य पटेल पुत्र रामजी पटेल (निवासी बहादुर, थाना कलवारी) को मंगलवार को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर, कांस्टेबल सौरभ गौतम और आरक्षी दिव्यांश शर्मा की टीम ने की। पुलिस ने बताया कि मामले में शेष नामजद आरोपियों के संबंध में भी विधिक कार्रवाई जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments