Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के नेशनल हाईवे-730 पर ट्रक-पिकअप की टक्कर:पिकअप चालक घायल, मेडिकल कॉलेज...

श्रावस्ती के नेशनल हाईवे-730 पर ट्रक-पिकअप की टक्कर:पिकअप चालक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर


श्रावस्ती के नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इकौना थाना क्षेत्र के संघार बाबा मंदिर के पास हुआ, जहां एक ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर की ओर से इकौना जा रहे एक ट्रक की बहराइच से बलरामपुर की ओर आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक को वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस द्वारा घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष इकौना परमानंद तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments