#बस्ती_न्यूज
बस्ती में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार पर अमोढ़ा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छावनी स्थित चतुर्भुजी मंदिर में समाजसेवी त्यागी पाण्डेय पूरेवेद और नवीन सिंह कुदरही बाबू के सौजन्य से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हवन-आरती संपन्न कराई। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसी क्रम में, कोटही मां मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, अमोढ़ा बाजार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सोनी थे। अमोढ़ा कोटही मंदिर में एक और भंडारा विक्रमजोत विश्व हिंदू महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह की अगुवाई में कस्बेवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ। इन भंडारों में भी दर्जनों गांवों के लोग और मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, मोहित भट्ट, रामबाबू मोदनवाल, दुर्गेश भट्ट, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र चौहान, मोनू कसौधन, मुन्ना कसौधन, विजय पटवा, फूलचंद जायसवाल, रितेश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन:क्षेत्र के कई मंदिरों में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, दर्जनों गांव के लोग पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












