#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रुधौली ग्लोबल हॉस्पिटल में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉस्पिटल के डायरेक्टर नीतू चौधरी और चेयरमैन दिनेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को सिंदूर, चोला, लड्डू और तुलसी अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भारी भीड़ देखी गई और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। इस अवसर पर डायरेक्टर नीतू चौधरी और चेयरमैन दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में रनवीर चौधरी, रेनू सिंह, गुलाब सिंह, ज्योति चौधरी, विकास शर्मा, नेहा भारती, अंजली शर्मा, निशा, सोनी चौधरी, सत्यराम शर्मा, सरिता देवी, केतन सिंह, रूद्र सिंह, टाइगर चौधरी, पप्पू सहित कई भक्त शामिल रहे। भक्तों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और आस्था का प्रतीक बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली ग्लोबल हॉस्पिटल में विशाल भंडारे का आयोजन:विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना, जनकल्याण की कामना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












