#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भीषण गर्मी और जनगणना कार्य के मानदेय भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव तथा जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लंबित प्रशिक्षण भत्ता एवं पारिश्रमिक के शीघ्र भुगतान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी, उमस और लू के कारण प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में रहना कठिन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति और खुले वातावरण में संचालित विद्यालयों के कारण बच्चों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित करने की मांग की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने निर्धारित अवधि से पहले ही अपना दायित्व पूरा कर लिया है। हालांकि, उन्हें अब तक प्रशिक्षण भत्ता और पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने इस संबंध में कहा कि संबंधित कर्मियों ने अपने निजी संसाधनों और खर्च से जनगणना का कार्य संपन्न किया है। ऐसे में उनके लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन को बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, रवीश मिश्र, सनद पटेल, रमाशंकर लाल, संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, विवेक प्रताप सिंह, सुनील कुमार, रामपियारे कन्नौजिया, चंद्रमोहन यादव, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, अनुदेशक संघ अध्यक्ष अमित सिंह, अनुराग श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:बस्ती में विद्यालय समय परिवर्तन और जनगणना मानदेय भुगतान की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












