#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सोनूपार गांव में मंगलवार सुबह रामपुर मोड़ के पास एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोनूपार चौकी से लगभग 300 मीटर दूर मेडिकल रामपुर मोड़ के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक वृद्ध को अचेत अवस्था में देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। उसे पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूमते हुए देखा जा रहा था और वह अक्सर सड़क किनारे या आसपास के स्थानों पर रात गुजारता था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और वह अक्सर भटकता रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। सोनूपार चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया वह विक्षिप्त लग रहा था और अक्सर सड़क किनारे सोता हुआ दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पहचान होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव:पुलिस पहचान कराने में जुटी, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का अनुमान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












