Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में तेंदुआ जैसे जानवर की दहशत:CCTV में कैद, वन विभाग ने...

कप्तानगंज में तेंदुआ जैसे जानवर की दहशत:CCTV में कैद, वन विभाग ने कैटफिश बताया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित मनोरमा नदी के तटवर्ती इलाकों में एक तेंदुआ जैसे जानवर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। इस जानवर की परछाईं सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हालांकि, वन विभाग ने जांच के बाद इसे एक बड़ी कैटफिश बताया है, लेकिन स्थानीय लोगों का भय अभी भी बरकरार है। राजस्व गांव सिकटा में दैनिक भास्कर की टीम ने दौरा किया, जहां पंकज उपाध्याय के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ जैसा जानवर कैद मिला। पंकज ने बताया कि लोगों की चर्चा सुनकर जब उन्होंने अपने कैमरे की फुटेज जांची, तो घर के दोनों कैमरों में यह जानवर दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की और इसे कैटफिश करार दिया। स्थानीय युवक शुभम ने भी तेंदुआ जैसे जानवर को देखने का दावा किया है। वहीं, नितिन नामक एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि राजगीर गाड़ी लेकर जाते समय अचानक यह जानवर उनके सामने आ गया, जिससे वे गाड़ी समेत गिर पड़े। मौके पर कुछ पैरों के निशान भी देखे गए। ग्राम पंचायत पोखरा के बनकटिया गांव में भी रात के समय तेंदुआ जैसा जानवर देखा गया। ग्रामीण लल्लन ने बताया कि रात में उनके 16 वर्षीय बेटे के पास यह जानवर आ गया था। बेटे की तेज आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य बाहर आए, तो जानवर जंगल की ओर भाग गया। रामचंद्र ने भी एक बड़े जानवर को जंगल में भागते हुए देखने की बात कही। वन विभाग के रेंजर राजू प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि विभाग पूरी तरह सक्रिय है और लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जहां भी सूचना मिली है, वहां कैटफिश जैसा ही जंतु दिखा है। आकार में बड़ा होने के कारण लोग इसे तेंदुआ समझ रहे हैं। मनोरमा नदी के तट पर बसे सडवालिया, अजगरहा, सिकटा, पोखरा, बनकटिया, महुरैईया, न्याकपार, मीता, सोती, बसतपुर सहित अन्य गांवों के लोग इस घटना से दहशत में हैं और अपने छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ रहे हैं। पिपरोल घाट पर ग्रामीणों का कहना है कि एक कुत्ते को भी यह जानवर पकड़कर ले गया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments