Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फुटहिया पुलिस चौकी के सामने भंडारे का आयोजन:श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद...

फुटहिया पुलिस चौकी के सामने भंडारे का आयोजन:श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया, सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र की फुटहिया पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। फोरलेन मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी रोककर प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे देर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस अवसर पर फुटहिया चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पवन कुमार सिंह, महेंद्र गुप्ता, रवींद्र, अविनाश यादव, राजू गुप्ता और राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में आपसी सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments