#बस्ती_न्यूज
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बस्ती में “योग पार्क” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से उद्यान विभाग के पार्क में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. नवीन सिंह के नेतृत्व में इसका संचालन किया जा रहा है। जिला संयोजक योगाचार्य राम मोहन पाल और कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन तथा पतंजलि भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में योग पार्क में प्रतिदिन आने वाले योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही, विभिन्न रोगों के लिए विशेष योगासन और प्राणायाम की जानकारी भी दी जा रही है। योग शिक्षकों द्वारा मधुमेह नियंत्रण के लिए मंडूकासन, कमर दर्द के लिए भुजंगासन और मर्कटासन, साइटिका के लिए शलभासन, गैस एवं कब्ज की समस्या के लिए पवनमुक्तासन तथा थायराइड के लिए उज्जायी प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम भी सिखाया जा रहा है। योग प्रशिक्षकों का कहना है कि नियमित योगाभ्यास से लोगों के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। योग पार्क में आने वाले साधकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए ऐसे योग शिविरों को निरंतर संचालित करने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में सुनील सिंह, सुभाष चौधरी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, मंजेश चौधरी, अजय श्रीवास्तव, शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव, सूर्य प्रताप, संदीप गोयल और भूपेंद्र चौधरी सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी:योग पार्क में प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास जारी, साधकों में उत्साह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












