Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में आंबेडकर जयंती मनाई गई:समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने...

सिसवा में आंबेडकर जयंती मनाई गई:समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया


सिसवा नगरपालिका के राजाजीपुरम वार्ड में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों को अपनाने तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल थे। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में जायसवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। जायसवाल ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक समरसता, समानता और एकजुटता के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मदन किशोर ने की। इस अवसर पर सिसवा मंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य नागेंद्र मल्ल, क्षेत्रीय मोर्चा अनुसूचित मंत्री कन्हैया प्रसाद, सभासद प्रतिनिधि राजेश सिंह, सभासद अभिमन्यु चौरसिया, लाल बिहारी, भगवंत प्रसाद, सुरेंद्र मल्ल, महेश प्रसाद, हीरामन, अमन सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments