Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अम्बेडकर जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई:उमरिया में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया...

अम्बेडकर जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई:उमरिया में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी स्थित विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम उमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। कलवारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू और फावड़ा लेकर पार्क की साफ-सफाई की और दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक मातिवार प्रसाद ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश में एक पर्व के रूप में मनाई जाती है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉ. अम्बेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस स्वच्छता अभियान में लल्लू गिरी, शिव कुमार दूबे, विजय प्रताप सिंह, दिनेश चंद पांडेय, विजय श्याम पांडेय, उमाशंकर ओझा, सचिन कन्नौजिया, संतोष सिंह और ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments