महराजगंज पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह गांव-गांव घूमकर कंबल या बर्तन के बदले पुराने मोबाइल इकट्ठा करता था और उनका इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। गांव-गांव घूमकर जुटाते थे पुराने मोबाइल
जांच में सामने आया है कि आरोपी गांवों में जाकर लोगों से पुराने मोबाइल फोन के बदले कंबल या बर्तन देकर उन्हें इकट्ठा करते थे। इसके बाद इन मोबाइलों को कोलकाता में अपने एक साथी को बेच देते थे, जहां से यह साइबर अपराधियों तक पहुंचते थे। IMEI के जरिए करते थे ठगी
पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन के मदरबोर्ड में मौजूद IMEI नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी कॉलिंग, ओटीपी फ्रॉड और फिशिंग जैसे साइबर अपराध किए जाते थे। इस तरह यह गिरोह साइबर ठगी के लिए जरूरी नेटवर्क और संसाधन उपलब्ध कराता था। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में साइबर क्राइम और श्यामदेउरवां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने परतावल नहर पटरी क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद हुआ लाखों का सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 318 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (करीब 80 लाख रुपए कीमत), 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 5 अन्य मोबाइल, 55 फर्जी बिल, 5700 रुपए नकद और 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह 5 अप्रैल से परतावल क्षेत्र में सक्रिय था और साइबर अपराध के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रहा था। मामले में अन्य फरार आरोपियों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है। पुराने मोबाइल बेचते समय रहें सतर्क
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्रवाई करने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुराने मोबाइल बेचते समय सतर्क रहें और केवल अधिकृत या विश्वसनीय माध्यमों का ही उपयोग करें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में साइबर ठगी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार:कंबल-बर्तन के बदले जुटाते थे पुराने मोबाइल, कोलकाता में बेचते थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












