#बस्ती_न्यूज
बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदोताल पक्षी विहार के पास खेतों में भीषण आग लग गई। यह आग करीब चार घंटे तक धधकती रही, लेकिन इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर दूर तक खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए। गनीमत रही कि किसानों ने अपनी गेहूं की फसल की कटाई पहले ही कर ली थी, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। हालांकि, इस घटना में खेतों की पराली और अन्य कृषि अवशेष जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के मौके पर न पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष देखा गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह आग किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चंदोताल पक्षी विहार के पास खेतों में भीषण आग:बस्ती में चार घंटे तक धधकते रहे खेत, पराली जलकर राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












