Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिर्जापुर तिलक में निकला यौमे आशूरा का जुलूस:कर्बला में अकीदत के साथ...

मिर्जापुर तिलक में निकला यौमे आशूरा का जुलूस:कर्बला में अकीदत के साथ ताज़िए किए गए दफ़न


मिर्जापुर तिलक, बहराइच। शुक्रवार को मिर्जापुर तिलक में यौमे आशूरा यानी 10वीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। सुन्नी समुदाय के लोगों ने अलम और ताज़िए के साथ मातम करते हुए जुलूस निकाला, जिसके बाद भटपुरवा और मिर्जा फांटा कर्बला में ताज़िए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कर्बला स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यौमे आशूरा को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। यह दिन क्षेत्र में बड़े गमगीन माहौल में मनाया जाता है। श्रद्धालु उनकी शहादत की याद में ताज़िए रखते हैं और मातम करते हुए जुलूस में शामिल होते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौराहा, भटपुरवा, मिर्जा फांटा, चनैनी और सती जोर गांव सहित कई गांवों में अकीदतमंदों ने ताज़िए के साथ अलम निकाले। मातम करते हुए इन जुलूसों का समापन कर्बला में ताज़िए सुपुर्द-ए-खाक करने के साथ हुआ

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments