Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में काजल स्टूडियो के पास लगा जाम:घंटों परेशान रहे ड्राइवर और...

इकौना में काजल स्टूडियो के पास लगा जाम:घंटों परेशान रहे ड्राइवर और पैदल राहगीर, अनियंत्रित पार्किंग और ई-रिक्शा बने वजह


इकौना ब्लॉक क्षेत्र में काजल स्टूडियो के पास मुख्य मार्ग पर आए दिन घंटों तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियंत्रित पार्किंग, सड़क किनारे लगने वाले ठेले और बेतरतीब तरीके से खड़े ई-रिक्शा जाम का प्रमुख कारण हैं। यह मार्ग इकौना बाजार तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है। जाम के चलते बाजार आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय तक फंसना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि लोगों का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो जाता है और वे अपने जरूरी कार्य समय पर नहीं कर पाते। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। समाजसेवी महमूद आलम नईमी, अमित कसौधन, डॉ. डीसी यादव और डॉ. आरके मिश्रा समेत कई लोगों का कहना है कि यदि अनियंत्रित पार्किंग हटाई जाए, ठेलों का व्यवस्थित संचालन कराया जाए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्थान तय किया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments