Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना-धनुही मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर:एक बाइक सवार की मौत, दूसरा...

इकौना-धनुही मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर:एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात इकौना-धनुही मार्ग पर कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी 40 वर्षीय नंद कुमार पुत्र सत्य नारायण अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मध्यनगर मनोहरपुर निवासी 38 वर्षीय शिवराम गुप्ता पुत्र राम पलटन भी अपनी बाइक से जा रहे थे। कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने शिवराम गुप्ता को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने नंद कुमार को सीएचसी इकौना पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इकौना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments