श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/उपयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वांछित वारन्टी की तलाश व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र परसराम 2. अभियुक्ता लक्ष्मी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल निवासीगण ग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को वहदग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 02 किलो 365 ग्राम अवैध गाँजा, 4 डिब्बा गाँजा पीने वाला कोगो चिलम, 23 खुले हुए कोगो चिलम, 4 बन्डल गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, 48 खुली हुई गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, एक स्टेपलर, एक पैकेट स्टेपलर पिन, एक वजन करने की इलेक्ट्रानिक मशीन, एक नेपाली पासपोर्ट, 02 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1,18,000 रु0 ) सहित खरीद/बिक्री का कुल 1982645/- रूपये नकद, कुल 320 रूपये (नेपाली) बरामद कर थाना स्थानीय पर *मु0अ0स0- 97/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर मय पुलिस टीम त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत कर्बला तिराहे पर रोकथाम ड्यूटी पर थे तभी मुखबिर की सूचना मिली कि जमुनहा गांव निवासी शिवप्रसाद अपनी पत्नी व बिकाऊलाल जायसवाल की पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर परचून की दुकान से चोरी-छिपे गांजे के पैकेट बेच रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम दुकान पहुंची। मुखबिर के इशारे पर दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति को घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शिवप्रसाद पुत्र परसराम बताया व स्वीकार किया कि वह बिकाऊलाल जायसवाल के साथ गांजे के पैकेट बेचता है। पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्राधिकारी श्री भरत पासवान की उपस्थिति में तलाशी लेने के क्रम में शिवप्रसाद की तलाशी ली गई तो उसकी शर्ट की बाईं जेब से 06 पैकेट अवैध गांजा व 610 रुपये नगद बरामद हुए। शिवप्रसाद की निशानदेही पर दुकान व घर की तलाशी ली गई। घर की तलाशी के दौरान दुकान के पीछे कमरे में बैठी हुई एक महिला दिखाई दी जो कि बोरे में कुछ सामान छिपा रही थी उसको महिला पुलिस कर्मियों की मदद से पकड़ लिया गया, उसने अपना नाम लक्ष्मी देवी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल बताया। लक्ष्मी ने स्वीकार किया कि वह व उनका पति बिकाऊलाल नेपाल से गांजा मंगवाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शिवप्रसाद के जरिए बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र परसराम
2.अभियुक्ता लक्ष्मी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल निवासीगण ग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी का स्थान
वहदग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर
बरामदगी
02 किलो 365 ग्राम अवैध गाँजा, 4 डिब्बा गाँजा पीने वाला कोगो चिलम, 23 खुले हुए कोगो चिलम, 4 बन्डल गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, 48 खुली हुई गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, एक स्टेपलर, एक पैकेट स्टेपलर पिन, एक वजन करने की इलेक्ट्रानिक मशीन, एक नेपाली पासपोर्ट, कुल 1982645/- रूपये नकद, कुल 320 रूपये नकद(नेपाली) बरामद
गिरफ्तारी टीम
01.प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
02. उ0निo श्री सत्यजीत राय थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
03. उ0नि0 श्री आलोक चन्द्रा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
04. म0उ0नि0 महिमा सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
05.हे0 का0 सुग्रीव यादव थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
06. हे0का0 जगमेन्द्र चौधरी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
07. का0 अरुण यादव थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
08. म0कां0 ज्योतिमा गौतम थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
एसओजी टीम
1. निरीक्षक दीपक कुमार दूबे
2. हे0का0 रणविजय सिंह
3. हे0का0 तौसीफ खान
4.का0 विवेक सिंह
5.का0 सचिन सिंह
6.का0 विपुल सिंह
सर्विलांस टीम
1.उ0नि0 शादाब आलम
2.का0 अभिषेक सिंह
3.का0 चरन सिंह
4.का0 सूरज कुमार
5.का0 हिमांशू मणि त्रिपाठी












