Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली:भाजपा महिला मोर्चा...

बस्ती में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली, सैकड़ों महिलाएं शामिल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में 15 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने एक स्कूटी रैली का आयोजन किया। इस रैली में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर लोकतंत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति का संदेश दिया। रैली को सदर ब्लॉक परिसर से राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी और विशिष्ट अतिथि चंदा देवी श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सदर ब्लॉक परिसर से शुरू होकर शक्ति चौक होते हुए तहसील रोड स्थित शक्ति चौक पर समाप्त हुई। रैली के समापन पर “हस्ताक्षर दीवार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित माताओं और बहनों ने हस्ताक्षर कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रैली में महिलाएं केसरिया और तिरंगे साफे पहनकर स्कूटी एवं बुलेट पर सवार थीं। इस दौरान “नारी शक्ति वंदन – राष्ट्र का अभिनंदन” और “अब होगी देश के भविष्य में महिलाओं की हिस्सेदारी” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्त भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय देश की करोड़ों महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगा और उन्हें नीति-निर्धारण में सशक्त भागीदारी देगा। विशिष्ट अतिथि चंदा देवी श्रीवास्तव ने इस रैली को महिलाओं की जागरूकता, आत्मविश्वास और बढ़ती शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है, और आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती नजर आएंगी। इस अवसर पर अभियान संयोजक शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, रोली सिंह, सुमन सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, सबिता तिवारी, आरती शर्मा, कविता, सुनीता, शकुन्तला, मीना, दीपा गुप्ता, स्वेता, प्रीति, निधि, रेनू गुप्ता, वैष्णवी, रचना देवी, सुधा सिंह, सरिता, बबिता पूनम, दीपिका चौधरी शिप्रा, शिखा, ललिता, चाँदनी, आकांक्षा, रितु, नित्या, निक्की, राधा, विभा, अर्चना, माधवी, शीतल, अंजनी, संजू देवी, रुक्मणि, ममता, पूजा, आशा चौधरी, आँचल, आराध्या, साक्षी, सलोनी, दुर्गावती, अनीता, गीता श्रीवास्तव और मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments