Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के अंबुज अग्रहरि उपनिरीक्षक पद पर चयनित:कप्तानगंज ब्लॉक के महाराजगंज निवासी...

बस्ती के अंबुज अग्रहरि उपनिरीक्षक पद पर चयनित:कप्तानगंज ब्लॉक के महाराजगंज निवासी को मिली सफलता

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम महाराजगंज निवासी अंबुज अग्रहरि का चयन उपनिरीक्षक (दरोगा) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अग्रहरि के चयन पर उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अंबुज की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद कसौधन सहित अन्य ग्रामीणों ने अंबुज अग्रहरि को बधाई दी। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन कर समाज एवं प्रदेश की सेवा करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments