#बस्ती_न्यूज
कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में मंगलवार की रात में एम्बुलेंस सांड से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मंगलवार की रात करीब 11 बजे कुसौरा बाजार के पास सड़क पर अचानक एक सांड आ गया। तेज रफ्तार एम्बुलेंस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और एम्बुलेंस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल कार सवार को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सांड से टकराई एम्बुलेंस डिवाइडर पार कर कार से भिड़ी:एक घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; बस्ती पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












