HomeHealth & Fitnessशुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी,...

शुरुआती कारोबार में उतार – चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में गिर गए।

हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, आयशर मोटर्स और एटरनल के शेयर 2.76 प्रतिशत से लेकर 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, ट्रेंट लिमिटेड, लार्सन एंड टूब्रो, इंटरग्लोब एवियशन, जेएसडब्ल्यू स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 9.24 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,638 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,116 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,522 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 176.09 अंक की मजबूती के साथ 78,461.16 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी।

लगातार हो रही बिकवाली की वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स गिर कर लाल निशान में 78,248.31 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 129.83 अंक की बढ़त के साथ 78,414.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 34.10 अंक उछल कर 24,464.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से यह सूचकांक लुढ़क कर लाल निशान में 24,423.50 अंक तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 44.25 अंक की मजबूती के साथ 24,474.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 521.16 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,285.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 159.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,430.35 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments