Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर में पशु विकास परियोजना शुरू:नाबार्ड और बाएफ ने श्रावस्ती में किया...

मल्हीपुर में पशु विकास परियोजना शुरू:नाबार्ड और बाएफ ने श्रावस्ती में किया शुभारंभ, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य


श्रावस्ती जिले के जमुनहा मल्हीपुर स्थित केंद्र गौसपुर में पशु विकास परियोजना का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना बाएफ लाइवलीहुड्स प्रयागराज द्वारा क्रियान्वित और नाबार्ड श्रावस्ती द्वारा प्रायोजित है। इसका मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय में सुधार करना है। परियोजना का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम अनुज कुमार विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। बाएफ संस्था के स्टेट हेड अभिषेक पांडेय, परियोजना समन्वयक डॉ. विकास कुमार तिवारी, डॉ. संतोष बंसल, जोनल ऑफिसर रमापति शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह और केंद्र अधिकारी विजय कुमार चौहान सहित कई अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि यह परियोजना जनपद के चार पशु विकास केंद्रों पर संचालित की जा रही है। इसके तहत सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं का कृमिनाशन और हरे चारे के विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। योजना का मुख्य लक्ष्य उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता वाली बछियों का उत्पादन बढ़ाना है। इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे अंततः किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वक्ताओं ने किसानों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments