Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रनियापुर कला कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मानित:पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने...

रनियापुर कला कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मानित:पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने विजेताओं को पुरस्कार दिए, सफलता के मूल मंत्र बताए


बहराइच के विशेश्वरगंज कंछर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रनियापुर कला में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बीनाराज मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमाकांत तिवारी और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री सुशील कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का आरंभ गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की शिक्षिकाओं विशाखा, मोनी सिंह, आभा तिवारी, रीना पांडे और विजय शंकर मणि तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें “गगरिया मटकी फोड़ो”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “हम भारत की बेटी” और “दिल है हिंदुस्तानी” जैसे शानदार प्रदर्शन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि बीनाराज मिश्रा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीरज मौर्य को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशबू को पंखा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लक्ष्मीकांत पाठक को घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कक्षा 5, 6 और 7 के मेधावी छात्रों को ज्योमेट्री बॉक्स, टिफिन, पानी की बोतल, मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। बीनाराज मिश्रा ने घोषणा की कि अगले वर्ष भी अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ विशेश्वरगंज के मंत्री अमित कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रेखा देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रेनू शुक्ला, शिक्षक संघ के पदाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, विजय शंकर मणि तिवारी, प्रभात मिश्रा, विकास शुक्ला, अजय कुमार, मीना तिवारी सहित ग्राम पंचायत के नागरिक, अभिभावक, विद्यार्थी और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments