बहराइच में एंटी करप्शन टीम गोंडा ने एक डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आधार सेवा केंद्र और सीएससी कॉमन सेंटर बंद न कराने के एवज में प्रतिमाह रिश्वत मांगने का आरोप है। नगर कोतवाली इलाके में नगर पालिका कार्यालय के पास रिश्वत लेने का आरोपी का वीडियो भी सामने आया था। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुर चक गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम गोंडा के निरीक्षक धनंजय सिंह को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ निवासी आशुतोष पांडे, जो सीएससी कॉमन सेंटर और आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हैं, आधार सेंटर चलाने के लिए उनसे हर महीने 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत के बाद टीम ने मंगलवार को नगर पालिका के पास जाल बिछाया। टीम ने आशुतोष पांडे को राजेंद्र कुमार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने अपनी वेशभूषा बदल ली थी, ताकि आरोपी को उन पर शक न हो सके।
एंटी करप्शन टीम ने डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को किया गिरफ्तार:आधार केंद्र बंद कराने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत
RELATED ARTICLES












