रुधौली में होली पर जश्न:लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी, पुलिस रही तैनात

4
Advertisement

रुधौली क्षेत्र में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। बिजहा डूहा सहित पाँच स्थानो पर होली के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। उन्होंने घरों पर जाकर अबीर-गुलाल लगाया और ढोल-मजीरे की धुन पर फगुआ गीत गाए, जिससे पूरा क्षेत्र होली के रंग में सराबोर हो गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रहे। रुधौली के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर गश्त करते दिखे। संदिग्ध स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
Advertisement