रूधौली के बड़के बाबा स्थान पर होली मेला:श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

4
Advertisement

रूधौली के बिजहरडूहा स्थित बड़के बाबा के स्थान पर होली पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। बुधवार को होली खेलने के बाद दोपहर में मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। मेले में बड़े और छोटे झूले, सर्कस और ड्रैगन राइड जैसे आकर्षण मौजूद थे। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न दुकानें भी सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। देखें, 3 तस्वीरें… प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। बड़के बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बावजूद दर्शनार्थियों ने बाबा के दर्शन किए और मेले का आनंद लिया। दोपहर बाद मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस अवसर पर एसआई शिवकुमार यादव, एसआई दिनेश कुमार तिवारी, एसआई लवकुश पांडे और एसआई एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Advertisement